फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: शिमला में बंदर ने उड़ाए 81,800 रुपये, डीसी कार्यालय के पास बैग लेकर पेड़ पर चढ़ा

Thu, 12 Nov 2026 02:16 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

राजधानी शिमला में डीसी कार्यालय के पास एक बंदर ने 81,800 रुपये का पैकेट लेकर पेड़ पर चढ़कर अफरा-तफरी मचा दी। व्यक्ति बैंक में पैसे जमा करवाने जा रहा था, तभी बंदर उसकी जेब से नकदी निकालकर भाग गया। इसके बाद बंदर पेड़ पर बैठकर नोट नीचे फेंकता रहा और हजारों रुपये जमीन पर बिखर गए।
विज्ञापन
जेब से 81,800 रुपये का पैकेट लेकर पेड़ पर चढ़ा बंदर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के डीसी कार्यालय के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बंदर पैसे का पैकेट लेकर पेड़ पर चढ़ गया। बैंक में पैसे जमा करवाने जा रहे एक व्यक्ति की जेब से बंदर 81,800 रुपये का पैकेट निकालकर सीधे पेड़ पर जा चढ़ा।
विज्ञापन


पेड़ से नीचे फेंकने लगा नोट
पेड़ पर पहुंचने के बाद बंदर पैकेट से नोट निकालकर नीचे फेंकने लगा। देखते ही देखते हजारों रुपये पेड़ के नीचे बिखर गए। अपनी मेहनत की कमाई को इस तरह हवा में उड़ता देखकर व्यक्ति परेशान हो गया। डीसी कार्यालय के पास हुई इस घटना ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया। बंदर के हाथ में नकदी का पैकेट और नीचे बिखरे नोट देखकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें