फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: लापता बुजुर्ग महिला की कनलोग के जंगल में ड्रोन से की तलाश, पुलिस एसआईटी गठित

Mon, 23 Jun 2025 06:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

लापता हुई बुजुर्ग महिला संजोगता नाग का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। सोमवार को पुलिस और परिजनों ने महिला को कनलोग और आसपास के क्षेत्र में तलाश किया। 
विज्ञापन
लापता बुजुर्ग महिला संजोगता नाग(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईजीएमसी शिमला से 19 जून की दोपहर लापता हुई बुजुर्ग महिला संजोगता नाग का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। सोमवार को पुलिस और परिजनों ने महिला को कनलोग और आसपास के क्षेत्र में तलाश किया। इस दौरान क्षेत्र में ड्रोन की मदद से भी महिला की तलाश करने की कोशिश की गई। पुलिस ने महिला की तलाश के लिए विशेष जांच दल का गठन किया है। यह टीम दिनरात महिला को तलाश कर रही है। कनलोग में एक घर में सीसीटीवी में महिला 19 जून को दिखाई दी थी लेकिन इसके बाद उनके बारे में कोई पुख्ता जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। रविवार को इस बारे में सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन कनलोग पहुंचे। सोमवार को भी साथ लगते जंगल और आसपास के क्षेत्र में उनकी तलाश की।

विज्ञापन


शहर में चार दिन के बाद भी बुजुर्ग महिला के बारे में कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। संजोगता नाग 19 जून को उस समय आईजीएमसी से लापता हो गई थीं जब वह उनकी बेटी निरुपमा नाग उन्हें नियमित जांच के लिए अस्पताल लाई थीं। दोपहर डेढ़ बजे के करीब वह बेटी से बिछड़ गई, जिसके बाद उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने इसके बाद महिला को पहले अपने स्तर पर आसपास तलाश किया और जब उनकी जानकारी नहीं मिली तो मामले की शिकायत लक्कड़ बाजार पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। तबसे लेकर आज तक महिला की हर संभावित स्थान पर तलाश की जा रही है लेकिन उनके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें