शिमला-मटौर फोरलेन का निर्माण कार्य पांच पैकेज में किया जा रहा है। पहला पैकेज शिमला से भराड़ी घाट ,दूसरा भराड़ी घाट से भगेड़, तीसरा भगेड़ से हमीरपुर चौथा हमीरपुर से ज्वालामुखी और पांचवां ज्वालामुखी से मटौर तक है।
शिमला-मटौर फोरलेन में तीसरे पैकेज भगेड़ से हमीरपुर तक की फाइनल डीपीआर इस साल के अंत तक तैयार हो जाएगी। उसके बाद इस पैकेज के निर्माण की अन्य प्रक्रिया पूरी होगी। फोरलेन पर घुमारवीं शहर को करीब सात किलोमीटर लंबे बाईपास की सुविधा मिलेगी। शिमला-मटौर फोरलेन का निर्माण कार्य पांच पैकेज में किया जा रहा है। पहला पैकेज शिमला से भराड़ी घाट ,दूसरा भराड़ी घाट से भगेड़, तीसरा भगेड़ से हमीरपुर चौथा हमीरपुर से ज्वालामुखी और पांचवां ज्वालामुखी से मटौर तक है।
विज्ञापन
चार पैकेज की डीपीआर फाइनल करने के साथ आगामी प्रक्रिया शुरू हो गई है। भगेड़ से हमीरपुर तक 46 किलोमीटर तक बनने वाले इस फोरलेन की डीपीआर दिसंबर 2023 तक फाइनल हो जाएगी। उसके बाद आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी। शिमला-मटौर फोरलेन एनएचएआई के अधिकारियों ने जो डीपीआर बनाई है, उसमें यहां की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखा गया है। इसका सर्वे पूरा कर लिया गया है, लेकिन इसमें कुछ बदलाव किए जाने हैं। उसके बाद इसे फाइनल किया जाएगा।
भगेड़ से हमीरपुर तक बनने वाले फोरलेन में घुमारवीं शहर को बाईपास की सुविधा मिलेगी। यह बाईपास बल्लू स्कूल के पास से शुरू होगा, जो विभिन्न गांवों से होकर कलरी निकलेगा। बाईपास का बनना फाइनल है, इस डीपीआर के बदलाव में तय किया जाएगा कि किस निर्धारित रूट से इसे बनाना है। अगर लागत के हिसाब से डीपीआर तय होनी है तो बल्लू स्कूल के सामने से ग्लयाणा, बाड़ी बलोह से होकर कलरी गांव तक लगभग सात किलोमीटर में इसकी लागत सबसे कम होगी। संवाद
विज्ञापन
43 किलोमीटर कम हो जाएगी शिमला से धर्मशाला की दूरी
मटौर से शिमला तक बनने वाला फोरलेन पर्यटन की दृष्टि से भी अहम रहेगा, क्योंकि इसके बनने से शिमला और धर्मशाला दोनों पर्यटन स्थल आपस में जुड़ेंगे। मौजूदा समय में शिमला-धर्मशाला की जो दूरी 223 किलोमीटर है, वह कम होकर 180 किलोमीटर रह जाएगी। यानी सीधे 43 किलोमीटर का सफर कम होगा।
शिमला-मटौर फोरलेन के परियोजना निदेशक विक्रम मीणा ने कहा कि भगेड़ हमीरपुर तक फोरलेन की अंतिम डीपीआर इस साल के अंत तक तैयार कर ली जाएगी। इसमें घुमारवीं शहर के लिए बाईपास बनेगा। डीपीआर के फाइनल हो जाने के बाद ही आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी।