फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: वाहनों की आवाजाही के लिए शिमला-मंडी सड़क की बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बडमैन के पास भूस्खलन से हुई थी बंद
विज्ञापन

सड़क बंद होने से डायवर्ट करना पड़ा था यातायात
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भारी भूस्खलन के कारण बंद पड़ी शिमला वाया सुन्नी-करसोग सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दी है। लोक निर्माण विभाग ने रातभर चले काम के बाद बुधवार तड़के इस सड़क को बहाल कर दिया। इस पर अब वाहनों की आवाजाही भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


वाहनों की आवाजाही शुरू होने से हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। विभाग के अनुसार मंगलवार देर शाम बडमैन के पास भूस्खलन होने के कारण यह सड़क वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद हो गई थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने छोटे वाहन चालकों को वाया बल्देंयां-बसंतपुर मार्ग से होकर रवाना करने के निर्देश दिए थे। बसों समेत बड़े वाहनों के लिए बल्देयां-नौट्टी खड्ड-बसंतपुर और शिमला वाया धामी होकर संचालन करने के निर्देश जारी किए थे। इन दिनों विभाग सुन्नी-करसोग मार्ग के विस्तारीकरण का कार्य कर रहा है। बडमैन के पास कटिंग का कार्य किया गया था। यहां मंगलवार दोपहर 3:30 बजे पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा खिसककर सड़क पर आ गया जिससे सड़क बंद हो गई थी। लोक निर्माण विभाग की टीम ने मंगलवार देर शाम से ही सड़क बहाली का काम शुरू कर दिया था। एसडीएम सुन्नी राजेश वर्मा ने बताया कि सड़क को बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें