फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला-मंडी नेशनल हाईवे को बहाल होने में लगेगा एक और सप्ताह, जानें वजह

Sat, 02 Oct 2021 08:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

 एनएच बंद होने से आठ जिलों की जनता परेशान हो रही है। पुल का निर्माण कार्य दिन-रात चल रहा है। लोक निर्माण विभाग के मेकेनिकल डिविजन ढली के अधिशासी अभियंता केके रावत ने बताया कि पुल निर्माण का कार्य शनिवार तक हर हाल में पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
हाईवे पर बन रहा बैली ब्रिज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूस्खलन के कारण बाधित शिमला-मंडी एनएच को बहाल होने में एक सप्ताह और लगेगा। लोनिवि का दावा है कि 10 अक्तूबर से बैली ब्रिज से वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। शनिवार को  घंडल में लोक निर्माण विभाग ने बैली ब्रिज का 180 फीट में से 70 फीट हिस्सा तैयार कर दिया है। 90 फीट लांचिंग नोज भी पुल के बेस पर चढ़ा दिया है। एनएच बंद होने से आठ जिलों की जनता परेशान हो रही है।

विज्ञापन


पुल का निर्माण कार्य दिन-रात चल रहा है। लोक निर्माण विभाग के मेकेनिकल डिविजन ढली के अधिशासी अभियंता केके रावत ने बताया कि पुल निर्माण का कार्य शनिवार तक हर हाल में पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया कि पुल के लिए बनाए गए क्रेट वायर के आधार पर पुल के बने हिस्सों को चढ़ाने का शनिवार को कार्य किया गया। पुल के हिस्सों को अलग-अलग हिस्सों में बनाया गया है। 

सांसद, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने किया निर्माण स्थल का दौरा 
 एनएच के क्षतिग्रस्त हिस्से पर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए शनिवार को सांसद सुरेश कश्यप और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल ने भी दौरा किया। सांसद और प्रदेशाध्यक्ष ने निर्माण कार्य से संबंधित चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वे करीब एक घंटा वहां रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें