हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस थाना ढली के तहत भट्टाकुफर स्थित हरिओम भवन में एक व्यक्ति की ओर से फंदा लगाकर खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते होते ही पुलिस थाना ढली की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की गई। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मृतक अपनी पत्नी व एक वर्षीय बच्चे के साथ निवास करता था। घटना के समय उसकी पत्नी व बच्चा किसी कार्य से घर से बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन
घर लौटने पर उन्होंने मृतक को फंदे से लटका हुआ पाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार परिजनों के सुपुर्ददिया गया। प्रारंभिक जांच के दौरान किसी भी परिजन की ओर कोई संदेह व्यक्त नहीं किया गया है। मामले में माैत के कारणों की जांच एवं अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।