फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी, दुकानें बंद कर शुरू किया अनशन

Tue, 08 Sep 2026 01:19 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

शिमला के लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की दोबारा वापसी को लेकर स्थानीय व्यापारियों का विरोध तेज हो गया है। मंगलवार को कारोबारियों ने दुकानें बंद रखकर अनशन शुरू किया। व्यापारियों ने प्रशासन से सड़क किनारे लगाई जा रही अस्थायी दुकानों को हटाने और तहबाजारियों के लिए निर्धारित स्ट्रीट वेंडिंग जोन में व्यवस्था करने की मांग की है। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने और चक्का जाम की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
धरने पर बैठे व्यापारी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के ऐतिहासिक लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों के दोबारा दुकानें लगाने को लेकर विवाद गहरा गया है। मंगलवार को स्थानीय कारोबारियों ने विरोध जताते हुए बाजार में अपनी दुकानें बंद रखीं और अनशन शुरू कर दिया। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि लक्कड़ बाजार में सड़क किनारे अस्थायी दुकानें लगाने वालों को तत्काल हटाया जाए।

विज्ञापन


व्यापारियों के अनुसार लक्कड़ बाजार शिमला के महत्वपूर्ण हेरिटेज क्षेत्रों में आता है। ऐसे में यहां सड़क किनारे अस्थायी दुकानें लगने से न केवल बाजार की व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि इसकी ऐतिहासिक पहचान पर भी असर पड़ता है। कारोबारियों का कहना है कि तहबाजारियों के लिए प्रशासन को निर्धारित स्ट्रीट वेंडिंग जोन में व्यवस्था करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नगर निगम शिमला ने न्यायालय के निर्देशों के बाद कुछ समय पहले लक्कड़ बाजार से तहबाजारियों को हटाया था। इसके बाद सोमवार को सीटू के बैनर तले बड़ी संख्या में तहबाजारी फिर से बाजार में पहुंच गए। उन्होंने सड़क के किनारे सामान लगाकर कारोबार शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने के बाद स्थानीय दुकानदारों में नाराजगी बढ़ गई। मौके पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई। स्थिति बिगड़ने से पहले पुलिस कर्मियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करवाया। इसके बाद स्थानीय कारोबारियों ने सामूहिक रूप से विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया।

व्यापारियों का कहना है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद यदि तहबाजारी दोबारा उसी स्थान पर दुकानें लगाते हैं तो इससे प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने मांग की है कि न्यायालय के निर्देशों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए और लक्कड़ बाजार को अस्थायी अतिक्रमण से मुक्त रखा जाए।

कारोबारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने जरूरत पड़ने पर चक्का जाम करने की चेतावनी भी दी है। व्यापारियों ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर वे प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध और तेज करेंगे। फिलहाल लक्कड़ बाजार में व्यापारियों की हड़ताल और अनशन के चलते माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। अब सभी की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें