शिमला में एचआरटीसी की राइड विद प्राइड टैक्सी सेवा दो दिन प्रभावित रहने वाली है। इनोवा टैक्सियों की तारादेवी में पासिंग के चलते आठ से नौ गाड़ियां रूट से बाहर रहेंगी। एचआरटीसी के अनुसार शुक्रवार से सेवा दोबारा नियमित हो जाएगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजधानी शिमला में हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की राइड विद प्राइड टैक्सी सेवा बुधवार और वीरवार को प्रभावित रह सकती है। निगम की इनोवा टैक्सियों की पासिंग प्रक्रिया के चलते यात्रियों को दो दिन टैक्सी उपलब्धता में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
एचआरटीसी राइड विद प्राइड टैक्सी सेवा शिमला के प्रभारी एसआर ठाकुर ने बताया कि बुधवार और वीरवार को इनोवा टैक्सियों की पासिंग तारादेवी में निर्धारित की गई है। इसके चलते आठ से नौ टैक्सियों को पासिंग के लिए भेजा जाएगा। ऐसे में ये वाहन निर्धारित रूटों पर यात्रियों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
उन्होंने बताया कि पासिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार से राइड विद प्राइड टैक्सी सेवा फिर से नियमित रूप से संचालित होगी।
दो दिन यात्रियों को करना पड़ सकता है इंतजार
टैक्सियों की संख्या कम होने के कारण इन दो दिनों में यात्रियों को टैक्सी मिलने में देरी हो सकती है। ऐसे में राइड विद प्राइड सेवा का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है।