फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: हाईकोर्ट में 8 से 15 नवंबर तक रहेगा दिवाली अवकाश, आदेश जारी

Sat, 07 Nov 2026 05:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में दीपावली की छुट्टियों के दौरान अति आवश्यक कानूनी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट 8 से 15 नवंबर तक दिवाली अवकाश के चलते बंद रहेगा। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में दीपावली की छुट्टियों के दौरान अति आवश्यक कानूनी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मुख्य न्यायाधीश के आदेशानुसार 10 नवंबर यानी मंगलवार को अवकाश के दौरान एकल पीठ का गठन किया गया है।

विज्ञापन


इस विशेष एकल पीठ में न्यायाधीश योगेश जसवाल बैठेंगे। रजिस्ट्रार (प्रशासन) की ओर से जारी सूचना के अनुसार छुट्टियों के दौरान केवल उन्हीं मामलों को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा, जिनमें असाधारण या अत्यधिक तात्कालिकता पाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें