लंबी जांच के बाद मामले में एक चिरानी को गिरफ्तार कर गुडि़या दुष्कर्म व हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया। सीबीआई के दावे के फौरन बाद ही गुड़िया के परिजनों से लेकर स्थानीय लोगों तक ने जांच पर सवाल खड़े कर दिए। हालांकि, सीबीआई ने जांच पर परिजनों से कोई बातचीत नहीं की।
इस बीच हाल में गुड़िया के परिजनों व अन्य कई लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात कर जांच को लेकर सवाल उठाए। यही नहीं, किसी दूसरी एजेंसी से जांच कराने की भी मांग की। जांच पर सवाल उठने पर सीबीआई ने गुडि़या के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें जांच के संबंध में पूरी जानकारी दी।
हालांकि लोग संतुष्ट नहीं हुए केंद्र सरकार से दोबारा जांच की मांग कर दी। अब कार्मिक मंत्रालय ने सीबीआई को मामले में दोबारा जांच को लेकर फैसला लेने के लिए निर्देश जारी किए हैं।