फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां डंप होता था कचरा, वहां बन रहा शिमला का सबसे खूबसूरत पार्क

Tue, 02 May 2017 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़े कचरे के ढेर के चलते पहले जिस जगह से गुजरना भी बेहद मुश्किल होता था अब वहीं पर लोग बैठ कर शिमला की वादियों को निहार सकेंगे। शिमला की डंपिग साइट कनलोग को अब खूबसूरत पार्क में बदला जा रहा है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने नगर निगम शिमला और वन विभाग की ओर से संयुक्त रूप से कनलोग में डंपिंग साइट पर बन रहा नेचर पार्क सोमवार को जनता को समर्पित किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने नेचर पार्क के निर्माण करने पर बधाई दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी और नगर निगम मेयर संजय चौहान ने देवदार, चिनार और सजाव के पौधे को भी रोपा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि पार्क को पर्यावरण को ध्यान में रखकर ही बनाया जाए। नगर निगम की यह शहर वासियों के लिए बड़ी सौगात है। पांच करोड़ से बनाए जा रहे इस पार्क का कुछ हिस्सा तैयार कर लिया गया है।

इसमें फूल ओर क्यारियां आदि बनाई जा चुकी हैं। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव वन तरुण कपूर सहित नगर निगम के डिप्टी मेयर टिकेंद्र सिंह पंवर, उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर, एसपी डीडब्ल्यू नेगी, वन विभाग के डीएफओ शहरी इंद्र कुमार मौजूद रहे। प्रधान सचिव तरुण कपूर ने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि इस पार्क निर्माण में सीमेंट का कम से कम इस्तेमाल किया जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम का ड्रीम प्रोजेक्ट, ये होगी खासियत

नगर निगम के मेयर संजय चौहान और डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर ने कहा कि नगर निगम का यह ड्रीम प्रोजेक्ट था। इसके लिए वार्षिक बजट में भी प्रावधान किया गया था। इसका निर्माण शुरू हो चुका है, यह शहर की सबसे बड़ी जरूरत थी। नगर निगम ने डंपिंग साइट का सही इस्तेमाल करने के लिये यह प्रोजेक्ट बनाया था। पार्क पर्यटकों के साथ शहर की आम जनता के लिए बनाया गया है। 

72 बीघा पर फूलों की क्यारियां और डिजाइनर गजिबो बनेंगे
प्रस्तावित कार्य को अगले तीन साल के समय में पूरा कर लिया जाएगा। इसमें पूर्व में रही कूड़ा डंपिंग साइट पर फूलों की खूबसूरत क्यारियां, अलग अलग प्रजाति के फूल पौधे आदि लगाए जाने हैं। पार्क में साथ में बह रहे नाले का पानी का ही इस्तेमाल किया जाएगा।

72 बीघा भूमि की पर पार्क में पर्यटकों के बैंच, छोटे आकर्षक पुल, खूबसूरत डिजाइन की चार दीवारी और साथ लगते जंगल में पर्यटकों के बैठने के लिये डिजाइनदार रैन शेल्टर गजिबो का निर्माण भी किया जाना है। पानी की उपलब्धता को देखते हुए इसमें फाउंटेन और तालाब झरने आदि लगाना भी प्रोजेक्ट में शामिल है। फैंसी सोलर लाइट्स पार्क को रोशन करेंगी। पार्क में करीब पचास गाड़ियों के लिए पार्किंग बनाए जाने की योजना भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें