फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: मोबाइल के इस्तेमाल से रोका तो घर छोड़कर चली गई बेटी, पंजाब के नवांशहर में मिली

Thu, 30 Oct 2025 10:06 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

बेटी काफी समय तक नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी यहां-वहां तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
मोबाइल फोन - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां ने बेटी को मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से रोका तो वह बिना किसी को बताए घर से चल गई। बेटी काफी समय तक नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी यहां-वहां तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस स्टेशन सदर में दर्ज करवाई। पुलिस ने आनन फानन में तलाश शुरू कर नाबालिग को पंजाब के नवांशहर से तलाश करने में कामयाबी हासिल की है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मामला 27 अक्तूबर का है, जब 15 साल की नाबालिग को उसकी मां ने मोबाइल का इस्तेमाल करने से रोका और डांटा। इसी बात से नाराज होकर नाबालिग माता-पिता को बिना बताए घर से चली गई। पहले परिजनों को लगा की बेटी थोड़ी देर में लौट आएगी लेकिन जब वह नहीं आई।

उन्होंने 28 अक्तूबर को पहले अपने स्तर पर तलाश की जब उन्हें सफलता नहीं मिली तो उन्होंने थाना सदर में जाकर पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तकनीक और अन्य तथ्यों के आधार जांच शुरू की।
विज्ञापन

इसमें नाबालिग की लोकेशन पंजाब में पाई गई। इसके बाद पुलिस की एक टीम पंजाब के नवांशहर के लिए रवाना की। यहां पर पुलिस ने नाबालिग को ढूंढ लिया है। 29 अक्तूबर की शाम को पुलिस की टीम नाबालिग को लेकर शिमला पहुंच गई है। यहां औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बच्चों को मोबाइल के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें