फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: चीन के विरोध में दुकान से हटाया चाइना शब्द, ये रखा नया नाम

Thu, 25 Jun 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
चाइना टाउन शॉप का नाम बदलकर इन टाउन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल की राजधानी शिमला के मालरोड पर शिवमंदिर के समीप स्थित मशहूर चाइना टाउन शॉप का नाम बदलकर इन टाउन कर दिया गया है। चीन के खिलाफ चल रहे विरोध के समर्थन में कारोबारी ने बुधवार को चाइना नाम हटा दिया। आगे और पीछे के शब्द हटाकर दुकान का नाम इन टाउन कर दिया गया।

विज्ञापन


सालों से शहर में यह दुकान चाइना टाउन के नाम से मशहूर रही। शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि दुकान मालिक नेहर सिंह ने अपनी इच्छा से दुकान से चाइना शब्द हटाया है। गौरतलब है कि इससे पहले शिमला के रामबाजार में भी कारोबारी चाइनीज सामानों का बहिष्कार कर चुके हैं। इनका कहना है कि वे न तो चीन में निर्मित सामान खरीदेंगे और न ही बेचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें