फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: राष्ट्रपति के लिए कोटगढ़ से मंगवाई चेरी, नारकंडा के आड़ू का भी चखेंगी स्वाद, मेन्यू तय

Tue, 28 Apr 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से उनके लिए पूरा मेन्यू तय किया गया है, जिसमें हिमाचली व्यंजनों के साथ स्थानीय फलों को भी खास स्थान दिया गया है।
विज्ञापन
चेरी, आड़ू। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच दिवसीय प्रवास पर सोमवार को शिमला पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खानपान को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से उनके लिए पूरा मेन्यू तय किया गया है, जिसमें हिमाचली व्यंजनों के साथ स्थानीय फलों को भी खास स्थान दिया गया है। राष्ट्रपति के लिए कोटगढ़ से ताजी चेरी और नारकंडा से आड़ू मंगवाए गए हैं। उनके भोजन को पूरी तरह शाकाहारी रखा गया है, क्योंकि राष्ट्रपति मुर्मू सादा और शाकाहारी भोजन पसंद करती हैं। जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति के साथ दिल्ली से रसोइयों की एक विशेष टीम भी पहुंची है, जो यहां स्थानीय शेफ के साथ मिलकर भोजन तैयार करेगी। हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के अनुभवी शेफ भी इस व्यवस्था में सहयोग करेंगे, जिससे व्यंजनों का स्वाद और गुणवत्ता सर्वोत्तम बनी रहे। लंच मेन्यू में पारंपरिक हिमाचली कांगड़ी धाम, सिड्डू और मीठे चावल जैसे व्यंजन शामिल किए गए हैं। इसके अलावा अन्य सात्विक व्यंजनों को भी मेन्यू में जगह दी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भूंकपरोधी हैं रिट्रीट की दीवारें, गर्मियों में भी ठंडी
 शिमला के छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास रिट्रीट की दीवारें भूकंपरोधी होने के साथ गर्मियों में भी ठंडी रहने वाली हैं। यह भवन 175 साल से भी ज्यादा पुराना है। लकड़ी और मिट्टी से भवन में धज्जी दीवारें बनाई गई हैं। समुद्र तल से करीब 8,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह भवन ब्रिटिश काल में वायसराय का निवास हुआ करता था। शिमला से करीब 12 किलोमीटर दूर इस भवन को पहले द रिट्रीट कहा जाता था। अब आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति निवास मशोबरा के नाम से जाना जाता है। राष्ट्रपति निवास परिसर में सेब के बगीचे में गाला और एम 9 किस्म के सेब के पौधे लगे हैं। ट्यूलिप फूलों का बगीचा भवन की सुंदरता को चार चांद लगाता है। उधर, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, सांसद सुरेश कुमार कश्यप, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एसएस धैय्या सहित राज्य सरकार और सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी राष्ट्रपति की अगवानी के लिए पहुंचे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें