फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की लीकेज से डंगा दरका, खतरे में कार्ट रोड

Tue, 14 Oct 2014 01:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला का सबसे व्यस्त मार्ग पर कभी भी वाहनों की आवाजाही बंद हो सकती है। इससे शहर की लाइफलाइन भी माना जाता है।
विज्ञापन


राजधानी शिमला का व्यस्ततम कार्ट रोड कभी भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो सकता है। निर्माणाधीन पार्किंग के पास नगर निगम की पानी की लाइन में लीकेज से सड़क ढहने का खतरा पैदा हो गया है। पार्किंग का निर्माण कर रहे कांट्रेक्टर पीके सूद का कहना है कि नगर निगम की पानी की लाइन में लीकेज के कारण जमीन धंस रही है।

नगर निगम की पानी की सप्लाई आने के समय निर्माणाधीन पार्किंग स्थल के पास पानी की लीकेज बढ़ जाती है। लीकेज को लेकर नगर निगम को भी सूचित किया गया है। उधर निर्माणाधीन पार्किंग के ऊपर सड़क के डंगे को भी खतरा हो गया है।
विज्ञापन


अंग्रेजों के समय में बने कार्ट रोड के डंगों में दरारें आ गई हैं। एहतियात के तौर पर सर्कुलर रोड पर पैदल मार्ग बंद कर दिया है। नुकसान से बचाने को कंक्रीट की दीवार लगाई जा रही है।
विज्ञापन


नगर निगम अभियंता विजय गुप्ता ने बताया कि लिफ्ट के पास पानी की लीकेज जांचने के लिए मंगलवार को जेई के साथ नगर निगम की टीम को मौके पर भेजा जाएगा। लिफ्ट के पास पानी की मेन लाइन सड़क के ऊपर से गुजर रही है। यदि लीकेज मिली तो इसे तुरंत दुरुस्त किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें