फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज साहब ने बस को गिरते देखा तो रेस्क्यू के लिए डीसी को किया फोन

Tue, 02 Jul 2019 10:14 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल हाईकोर्ट में तैनात एक न्यायाधीश ने अपने घर से बस को गिरते हुए देखा तो तुरंत डीसी शिमला को रेस्क्यू के लिए फोन किया। यह कॉल सुबह करीब 7.43 बजे की गई। डीसी 7.46 पर घटनास्थल की ओर रवाना हो गए।

विज्ञापन


8.05 पर घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक घायलों को स्थानीय लोग अपनी गाड़ियों में आईजीएमसी ले गए थे। घटना को अभी कुछ मिनट ही बीते थे कि उसी समय एचआरटीसी टैक्सी वहां से गुजरी।

टैक्सी सवारियों से ओवरलोड थी और ड्राइवर टैक्सी चलाते हुए मोबाइल पर बात कर रहा था। उपायुक्त ने मौके पर उसे रोका और उसका मोबाइल जब्त कर डीएसपी को सौंप कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


सरकार ने मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। जांच का जिम्मा एसडीएम ग्रामीण को सौंपा गया है, जो 15 दिन के भीतर हादसे की पूरी रिपोर्ट बनाकर सरकार को सौंपेंगे। 

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि न्यायाधीश के अलावा शिमला कार्यालय में तैनात एक आला पुलिस अधिकारी ने भी बस को गिरते हुए देखा उनकी रिहायश भी न्यू शिमला में है। धमाके की आवाज से पहाड़ी तरफ उनका ध्यान गया।

उन्होंने तुरंत मौके पर रेस्क्यू टीम भेजने के निर्देश दिए। कुछ ही समय में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, एएसपी शहरी और ग्रामीण व एसडीएम शहरी मौके पर पहुंचे।  शिक्षा मंत्री और स्थानीय विधायक सुरेश भारद्वाज भी मौके पर आए उन्हें वहां स्थानीय लोगों का गुस्सा सहना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही शिक्षा मंत्री किसी कार्यकर्ता की गाड़ी में पहुंचे थे। यहां से उन्हें घायलों की कुशलक्षेम पूछने आईजीएमसी जाना था। लिहाजा, वह एसपी की गाड़ी में वहां से निकले। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें