झंझीड़ी रूट पर चलने वाली बसों के चालकों के साथ आए दिन स्थानीय लोग दुर्व्यवहार करते हैं। अवैध निर्माण कर भवनों के कंकरीट के छज्जे सड़क के ऊपर तक बना दिए हैं। पार्किंग सुविधा न होने के कारण लोग मुख्य सड़क पर ही गाड़ियां पार्क करते हैं। निगम के चालकों का कहना है कि थोड़ी सी ऊंच नीच हो जाए तो स्थानीय लोग ड्राइवर का गला पकड़ लेते हैं।
क्रैश बैरियर और पैरापिट होते तो टल जाता हादसा
लोअर खलीनी में जिस जगह हादसा हुआ है वहां सड़क किनारे न तो क्रैश बैरियर लगे हैं न ही पैरापिट हैं। अगर यहां सुरक्षा के इंतजाम होते तो शायद हादसा टल जाता। हादसे के बाद जरूर पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी सड़क किनारे पत्थरों में चूना लगवाने पहुंच गए।