फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: भाजपा के फेसबुक पेज को बनाया 'बागवान जनता पार्टी', चुनाव आयोग से शिकायत

Wed, 27 Oct 2021 11:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सीईओ को भेजे गए पत्र में दावा किया गया है कि चेतन ने विभिन्न ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंटों का दुरुपयोग भाजपा और उसके प्रत्याशी के दुष्प्रचार के लिए किया है। कहा गया है कि बीजेपी 4 जुब्बल कोटखाई के अकाउंट को बागवान जनता पार्टी के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। 
विज्ञापन
चुनाव आयोग(सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि भाजपा आईटी सेल के पूर्व समन्वयक और जुब्बल कोटखाई से निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा ने उनके सोशल मीडिया अकाउंटों का दुरुपयोग किया है। सीईओ को भेजे गए पत्र में दावा किया गया है कि चेतन ने विभिन्न ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंटों का दुरुपयोग भाजपा और उसके प्रत्याशी के दुष्प्रचार के लिए किया है। कहा गया है कि बीजेपी 4 जुब्बल कोटखाई के अकाउंट को बागवान जनता पार्टी के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन


वहीं, यह भी कहा गया है। कि चेतन स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा के फेसबुक और ट्विटर अकाउंट का भी दुरुपयोग कर रहे हैं। अपील की है कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए उसके नामांकन को खारिज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। उधर, सीईओ कार्यालय ने विधायक विनोद कुमार और जवाहर ठाकुर के खिलाफ मिली शिकायत पर आई रिपोर्ट को भारत निर्वाचन आयोग को भेज दिया है जहां से अभी तक संबंधित नेताओं को लेकर किसी तरह का निर्देश नहीं आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें