फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: सुक्खू सरकार के खिलाफ शिमला में गरजी भाजपा, निकाली आक्रोश रैली

Tue, 10 Dec 2024 01:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

भाजपा जिला शिमला ने मंगलवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन
शिमला में भाजपा का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा जिला शिमला ने मंगलवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया।  प्रदर्शन सीटीओ शिमला से शुरू हुआ। इस प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल समस्त विधायक गण संगठन महामंत्री सिद्धार्थ, सांसद सुरेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित हैं।  इस आक्रोश प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा एवं सह प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रदर्शन सुबह करीब 10:00 बजे हुआ। प्रदर्शन सीटीओ से शेर ए पंजाब तक चलेगा।  इस प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकताओं ने भाग लिया। भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा  के अनुसार शिमला जिला से इसमें मंडल शिमला, शिमला ग्रामीण, कुसुम्पटी, ठियोग, रोहड़ू ,चौपाल, रामपुर, जुब्बल कोटखाई के कार्यकर्ता उपस्थित माैजूद रहे।

विज्ञापन




जयराम ठाकुर ने ये कहा
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार ने अपने दो साल के कार्यकाल में कोई अच्छा काम किया होता तो जश्न मनाना चाहिए। लेकिन कांग्रेस के दो वर्ष के शासन में प्रदेश में बड़ी तबाही व बर्बादी हुई, हिमाचल प्रदेश नीलामी पर आकर खड़ा हो गया। ऐसे हालात में हिमाचल में यह जश्न बेवजह का जश्न है, बर्बादी का जश्न है। इसलिए हम इस बात का विरोध कर रहे हैं कि जश्न किस बात का। प्रदेश में आर्थिक संसाधन सरकार के पास नहीं है, कर्मचारी को सैलरी नहीं मिल रही है, पेंशनरों को पेंशन नहीं मिल रही है, आउटसोर्स कर्मचारी चार-चार महीने से सैलरी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन करोड़ों रुपये जश्न पर खर्च कर रहे हैं।  यह किसी की समझ में नहीं आ रहा है। पूरे प्रदेश पर बोझ ही बोझ डाल दिया गया है और ऐसी सूरत में भाजपा ने तय किया कि हम इस कार्यक्रम के माध्यम से अपनी पूरी बात लोग के सामने रखेंगे, प्रदेश में दो वर्ष में कांग्रेस ने खोया ही खोया है । 
विज्ञापन

विज्ञापन

राजीव बिंदल ने ये कहा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आक्रोश प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा केंद्र पैसा भेज रही है और सरकार उसको खर्च रही है, माल मालिकों का मशहूरी कंपनी की। सरकार का खर्चा सीएम सुखविंद्र की मशहूरी पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जहां पर माफिया का आमने-सामने मुकाबला होता है, डीसी ऑफिस के बाहर बाहर गोलियां चलती हैं वहां कांग्रेस ने कौन सी उपलब्धि कर दी है। उन्होंने कहा कि वह बेरोजगार युवा जो दो साल से संघर्षरत है, सीएम ने कहा था पहली कैबिनेट में एक लाख सरकारी नौकरियां मिलेंगी। शिमला की ठंड में, बरसात में गर्मी में उनकी सुनने वाला कोई नहीं है, दो साल में एक भी सरकारी नौकरी देने का काम नहीं किया। कहा कि क्या इस बात का जश्न मना रहे हैं कि बेरोजगारों को जो जख्म दिए दिए हैं, उस पर नमक छिड़कने का कार्य किया जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें