एनएच 205 पर प्रदेश सरकार ने सप्ताह भर में वाहनों की आवाजाही शुरू करने का टारगेट रखा है। प्रधान सचिव लोनिवि सुभाशीष पांडा मंगलवार सुबह आठ बजे मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुल के बेसमेंट का बारीकी से निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव ने एनएच बहाल करने को लेकर अधिकारियों बैठक की।
हिमाचल प्रदेश के शिमला में घंडल के पास क्षतिग्रस्त हुए एनएच 205 पर 180 फुट लंबा बैली ब्रिज लगेगा। जिला मंडी से पुल मौके पर पहुंचा दिया गया है। मंगलवार को 50 फीट पुल बनाकर तैयार कर लिया है। प्रदेश सरकार ने सप्ताह भर में वाहनों की आवाजाही शुरू करने का टारगेट रखा है। प्रधान सचिव लोनिवि सुभाशीष पांडा मंगलवार सुबह आठ बजे मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुल के बेसमेंट का बारीकी से निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव ने एनएच बहाल करने को लेकर अधिकारियों बैठक की।
विज्ञापन
यह पुल प्रदेश के आठ जिलों को राजधानी से जोड़ता है। इस बैली ब्रिज के लिए मजबूत आधार तैयार करने के बाद शिमला घणाहट्टी की ओर एक बेस का कार्य पूरा कर दिया गया है, दूसरे का कार्य चल रहा है। ब्रिज निर्माण के लिए इंजीनियरों के सहयोग के लिए 15 मजदूरों की टीम लगाई गई है।
बरसात से क्षतिग्रस्त पुल पर लगेंगे बैली ब्रिज
हिमाचल में बरसात के चलते जहां जहां पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं, वहां अब बैली ब्रिज लगाए जाएंगे। यह इसलिए ताकि ज्यादा समय तक वाहनों की वाहनों की आवाजाही प्रभावित न हो। लोक निर्माण विभाग के मेकेनिकल विंग को पुलों के निर्माण करने को कहा गया है।