फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: ठियोग के चिखड़ गांव के अतुल अमेरिका की कंपनी के बने सीईओ, 2.5 करोड़ वेतन

Mon, 20 Mar 2023 12:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)

सार

अतुल ने बताया कि उन्हें अमेरिका की कंपनी में ढाई करोड़ रुपये के सालाना पैकेज पर तैनात किया गया है। कंपनी का मुख्य कार्यालय न्यूयॉर्क में है।
विज्ञापन
अतुल शर्मा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीवन में कुछ करने का जज्बा हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है ठियोग के चिखड़ गांव के अतुल शर्मा ने। अतुल अमेरिका की कंपनी रुडर फिन इंडिया में सीईओ के पद पर तैनात हुए हैं। वर्तमान में वे अभी भारत से ही सेवाएं देंगे।

विज्ञापन


कंपनी का मुख्य कार्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क में है। अतुल ने बताया कि उन्हें अमेरिका की कंपनी में ढाई करोड़ रुपये के सालाना पैकेज पर तैनात किया गया है। ठियोग के चिखड़ गांव में अतुल का जन्म 17 दिसंबर 1975 को हुआ।

ये भी पढ़ें:- श्रेया और सचिन बने अस्सिटेंट प्रोफेसर, परिजनों में खुशी का माहौल
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी शिमला के सेंट एडवर्ड स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने के बाद अतुल ने डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ से अपनी स्नातक की पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त की। इनके पिता बालक राम शर्मा भारतीय स्टेट बैंक में एजीएम के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें