फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग्स में झलकी शिमला की खूबसूरती

Thu, 29 May 2014 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
गेयटी थियेटर में बुधवार को तीन दिवसीय शिमला आर्ट फेस्टिवल शुरू हुआ। फेस्टिवल का उद्घाटन अतिरिक्त मुख्य सचिव उपमा चौधरी ने किया। राजधानी के स्कूली बच्चों के अलावा देशभर के कलाकार फेस्टिवल में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को फेस्टिवल में दूसरी कक्षा से पांचवीं तक के छात्रों ने भाग लिया। शहर के 11 स्कूलों के करीब 49 छात्र फेस्टिवल में पहुंचे। कलाकारों ने शिमला की खूबसूरती को अपनी पेंटिंग्स में उतारा।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की छात्रा वंदना वर्मा, प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सोलन से आई दीपिका ठाकुर और चंडीगढ़ की महक ने बताया कि फेस्टिवल में भाग लेकर शिमला की सुंदरता को कैनवास पर उतारना उनके लिए बेहतरीन अनुभव है।
विज्ञापन


अमृतसर से आए बलदेव गंभीर ने बताया कि पचास साल से वह पेंटिंग बना रहे हैं लेकिन यह फेस्टिवल एक नई पहल है। विश्वविद्यालय के छात्र पवन शर्मा ने बताया कि शिमला आर्ट फे स्टिवल से कलाकारों को अपना हुनर प्रदर्शित करने का मौका मिला है।

उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने बताया कि उप-कनिष्ठ वर्ग, कनिष्ठ व वरिष्ठ के साथ-साथ व्यावसायिक कलाकार भी फेस्टिवल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। वीरवार कोे छठी से बारहवीं के छात्र तथा 30 मई को कॉलेज के छात्र फेस्टिवल में हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट विभाग के अध्यक्ष हिम चटर्जी, अतिरिक्त उपायुक्त यूनुस, एडीएम डीके रत्न और जिला भाषा अधिकारी त्रिलोक सूर्यवंशी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें