फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला का सेब पहली बार बिकेगा ऑनलाइन, एपीएमसी ने लिया फैसला

Tue, 19 May 2020 01:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना के खतरे को देखते हुए इस साल पहली बार शिमला का सेब ऑनलाइन बिकेगा। देशभर के खरीदार घर बैठे किसी भी मंडी के सेब की बोली लगा खरीद सकेंगे। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कृषि उपज एवं विपणन समिति (एपीएमसी) शिमला जिले से ऑनलाइन सेब बिक्री की व्यवस्था शुरू करने जा रही है। हालांकि, देश की पहली ऑनलाइन मंडी सोलन में भी सेब और अन्य फल एवं सब्जियों की ऑनलाइन बिक्री होती है।  

विज्ञापन


एपीएमसी के चेयरमैन नरेश शर्मा ने बताया कि सेब सीजन के दौरान फल मंडियों में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए एपीएमसी ने निर्णय लिया है। ई-नेम ऑनलाइन पोर्टल के जरिए एपीएमसी व्यवस्था करेगा। सेब सीजन के दौरान हर साल चेन्नई, कोलकाता, अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, मद्रास सहित अन्य राज्यों से भारी संख्या में कारोबारी सेब खरीदने शिमला पहुंचते हैं। इस बार कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के चलते अगर कारोबारी शिमला नहीं पहुंच पाते तो ऑनलाइन बोली लगाकर सेब खरीद सकेंगे।

ई-नेम पोर्टल से जुड़े हैं 50 हजार किसान-बागवान
सरकार के ई- नेम पोर्टल से 50000 से अधिक किसान-बागवानों को जोड़ा जा चुका है। इनकी उपज की अदायगी भी ऑनलाइन सीधे उनके खातों में की जा रही है। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच सेब सीजन के दौरान ऑनलाइन बिक्री खरीदारों और किसान-बागवानों के लिए फायदे का सौदा साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें