बागवान अनिल शर्मा ने बताया कि इटली से आयात किए एम-9 किस्म के 1,100 पौधे अपने बगीचे में लगाए थे। सेब की थीनिंग कर 36 बॉक्स तैयार किए, जिन्हें मंडी में 220 रुपये किलो रेट मिला।
किंग गाला स्पर किस्म का सेब बुधवार को पराला मंडी में इस सीजन के रिकॉर्ड 220 रुपये प्रतिकिलो के रेट पर बिका। ठियोग के सतोग निवासी बागवान अनिल शर्मा के 22-22 किलो के 36 बॉक्स को यह रेट मिला। उत्तर प्रदेश बनारस के खरीदार ने यह सेब खरीदा। बेहतरीन क्वालिटी के चलते सेब को रिकॉर्ड रेट मिले।
विज्ञापन
बागवान अनिल शर्मा ने बताया कि करीब 16 साल निजी कंपनी में काम करने के बाद पिछले साल इटली से आयात किए एम-9 किस्म के 1,100 पौधे अपने बगीचे में लगाए थे। पिछले साल ही सैंपल आ गया, इस साल अच्छे आकार के सेब की थीनिंग कर 36 बॉक्स तैयार किए, जिन्हें मंडी में 220 रुपये किलो रेट मिला।
फ्लावरिंग के दौरान मौसम अनुकूल न रहने से इस साल फसल प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि किंग गाला के अलावा बगीचे में करीब 6 अन्य स्पर किस्मों के पौधे लगाए हैं। सेब के अलावा अनिल टमाटर, फूल और बंद गोभी, फ्रांसबीन और आलू की भी खेती करते हैं।
विज्ञापन
पराला फल मंडी की एचएफए फर्म के संचालक हरीश ठाकुर ने बताया कि अच्छे आकार, रंग और गुणवत्ता के चलते बागवान के सेब को इस सीजन के रिकार्ड 220 रुपये किलो रेट मिले हैं। 22 किलो का बॉक्स करीब 4,840 रुपये में बिका है।