फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: सचिवालय में एक लिपिक समेत दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, सीएम कार्यालय की शाखा सील

Wed, 29 Jul 2020 10:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के शिमला जिले में बुधवार को दो सेब कारोबारियों समेत कोरोना के 10 नए मामले आए हैं। सभी पॉजिटिव आए मरीजों को कोविड केयर सेंटर मशोबरा शिफ्ट किया जा रहा है। इसकी पुष्टि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेखा चोपड़ा ने की है। शिमला स्थित सचिवालय में एक लिपिक समेत दो कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय की बी ब्रांच का एक लिपिक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय के उप सचिव की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जानकारी के अनुसार संक्रमित पाया गया कर्मचारी 27 जुलाई तक शाखा में आता रहा है।

विज्ञापन


 दूसरा कर्मचारी देर रात आई रिपोर्ट में पॉजिटिव आया। इसको देखते हुए सीएम कार्यालय की बी ब्रांच को सील कर दिया गया है। सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि सचिवालय प्रशासन से बार-बार मांग की जा रही है कि सीएम कार्यालय की शाखाओं को बंद किया जाए लेकिन कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। संघ ने मांग की है कि सचिवालय के पुराने भवन को कुछ दिन के लिए सील किया जाए, अन्यथा कर्मचारी गुरुवार को इसका विरोध करेंगे। वहीं, रांची और बंगलुरु से आए दोनों सेब कारोबारी 19 और 23 जुलाई को शिमला पहुंचे थे। यहां पर दोनों को ठियोग में संस्थागत क्वारंटीन किया था।

इनके सैंपल जांच के लिए आईजीएमसी भेजे थे जहां से रिपोर्ट अब पॉजिटिव आई है। इसके अलावा टुटू में एक पॉजिटिव मामला आया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह वह लोग हैं जो पहले आए पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में रहे हैं। इसके अलावा रोहड़ू में पांच मजदूरों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। सभी संक्रमित यूपी के आजमगढ़ से आए हैं और पहले पॉजिटिव पाए गए पांच मजदूरों के संपर्क में आए हैं। सभी क्वारंटीन थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें