रिज पर गश्त कर रहे जवान पुलिस रिपोर्टिंग रूम की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। अफरातफरी के बीच पुलिस टीम ने इस बैग के चारों ओर बेरिकेडिंग कर दी। लोगों को भी इस क्षेत्र से हटाया गया। काफी देर से संदिग्ध हालत में पड़े इस बैग को छूने या खोलने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया।
बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर इसे जांचा तो पता चला कि इसमें कोई धमाके वाली चीज नहीं है। करीब 40 मिनट तक रिज पर अफरातफरी का माहौल रहा। इसके बाद बैग का मालिक मौके पर पहुंचा। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि कपड़ों से भरा यह बैग चंडीगढ़ के एक सैलानी का है। यह सैलानी अपने दोस्तों के साथ रिज पर घूम रहा था। इस दौरान एचपीएमसी के समीप इसने अपना बैग रख दिया था।