फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: टौंस नदी में गिरी सेब से लदी जीप, दो युवकों की मौत

Sun, 18 Jul 2021 06:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नेरवा (रोहडू़)

सार

शव ढांक और झाड़ियों में जिस स्थान पर अटके थे, वहां से सड़क तक पहुंचाना काफी मुश्किल था। पुलिस और स्थानीय लोगों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शवों को सड़क तक पहुंचाया।
विज्ञापन
हादसे में जीप के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेरवा से सहारनपुर सेब की पेटियां ले जा रही जीप के टौंस नदी में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई है। हादसा रविवार सुबह करीब आठ बजे नेरवा-पांवटा साहिब मार्ग पर गुमनालटा टक्कर के समीप हुआ। हादसा इतना भयंकर था कि सड़क से 500 फीट नीचे नदी में गिरी महिंद्रा पिकअप के परखच्चे तक उड़ गए। दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


मृतकों की पहचान कमलेश बनाइक उर्फ दिशु निवासी गांव गई और भोपेंद्र उर्फ काकू निवासी दियांडली के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल नेरवा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। सूचना मिलने के बाद तहसीलदार नेरवा अरुण कुमार शर्मा और एएसआई ध्यान सिंह टीम के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। शव ढांक और झाड़ियों में जिस स्थान पर अटके थे, वहां से सड़क तक पहुंचाना काफी मुश्किल था।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शवों को सड़क तक पहुंचाया। तहसीलदार नेरवा अरुण कुमार शर्मा ने मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत जारी की है। डीएसपी चौपाल राजकुमार ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, चौपाल के विधायक बलबीर सिंह वर्मा समेत कई नेताओं ने हादसे पर दुख जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें