फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टूटीकंडी में बनेगा खतरनाक लावारिस कुत्तों के लिए शेल्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
50 पिंजरों की होगी व्यवस्था, निगम करेगा देखभाल
विज्ञापन


शहरवासियों को कुत्तों के आतंक से राहत दिलाने के लिए की है तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर में बढ़ते लावारिस खतरनाक कुत्तों के आतंक को रोकने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। टूटीकंडी में नगर निगम इन लावारिस कुत्तों के रहने के लिए होम शेल्टर तैयार कर रहा है।
निगम का दावा है कि इस शेल्टर को कुछ दिनों के भीतर पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा। इस होम शेल्टर में करीब 50 पिंजरों की व्यवस्था होगी। लावारिस खतरनाक कुत्तों के खाने के साथ देखभाल का जिम्मा भी स्वयं नगर निगम ही संभालेगा।
विज्ञापन


शहर में 3500 के करीब लावारिस कुत्ते हैं। हालांकि इन लावारिस कुत्त्तों काटने के बाद निगम की टीम इन्हें पकड़कर टूटीकंडी स्थित एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर (एबीसी) ले जाती है, जहां डॉक्टरों की टीम स्टरलाइजेशन करती है। वहीं दो से तीन माह यहां रखने के बाद लावारिस कुत्तों को दोबारा पुरानी जगह पर छोड़ देती है। लिहाजा दोबारा से खतरनाक कुत्तों के आने के बाद लोगो में दहशत बनी रहती है। अब लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने यह कदम उठाया है।
निगम का कहना है कि टूटीकंडी स्थित होम शेल्टर में करीब 50 पिंजरों की व्यवस्था रहेगी। शहर में जो खतरनाक कुत्ता होगा उसे पकड़कर होम शेल्टर में भेजा जाएघा। इससे शहर के लोगों में कुत्तों की दहशत कम होगी। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार यह प्रोजेक्ट अब पूरा हो चुका है और जल्द ही इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



लोगों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
शहर में लावारिस खतरनाक कुत्तों की समस्या लगातार बढ़ रही थी। ऐसे में लोगों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। टूटीकंडी में बनाए गए इस होम शेल्टर से न सिर्फ शहर को राहत मिलेगी बल्कि इन कुत्तों की सही देखभाल भी हो सकेगी। 50 विशेष पिंजरों की व्यवस्था पूरी हो चुकी है और स्टरलाइजेशन तथा भोजन की सुविधा भी सुनिश्चित कर दी है। हमारा प्रयास है कि शहर में कोई भी नागरिक डर में न रहे और कुत्तों को भी मानवीय तरीके से रखा जा सके।
- भूपेंद्र अत्री, आयुक्त नगर निगम शिमला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें