फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य और आरुषी ने जीती कराटे चैंपियनशिप

Sat, 17 May 2014 11:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा गांधी खेल परिसर में शनिवार से शुरू हुई आल इंडिया शिगोकॉन कराटे चैंपियनशिप के पहले रोज हुए काता मुकाबलों में लड़कों के अंडर-6 आयु वर्ग में पौंटा के शौर्य पहले और देसराज दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


वहीं, लड़कियों के कराता आठ से दस साल आयु वर्ग में आरसीएस की आरूषी ने पहला, गीतिका ने दूसरा अर्षिया और अर्शिया स्थान प्राप्त किया। शिगोकॉन गोजूरयो कराटे डू इंडिया द्वारा आयोजित की जा रही चैंपियनशिप का शुभारंभ संस्था के महासचिव पीएस पंवर ने किया।

उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का स्वागत किया और उनके अच्छे प्रदर्शन के लिये बधाई दी। पहले रोज हुए मुकाबलों में लड़कियों के काता छह से आठ वर्ष आयुवर्ग में अननया ने पहला, रेनुका ठाकुर ने दूसरा, अक्षिता और प्राची ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


दस से बाहर आयुवर्ग में रिजुल चौहान ने पहला, सोमू जोगटा ने दूसरा जबकि अनंतिका राजटा और इनी मोहन ने तीसरा, काता 12 से 14 साल में भाव्या ठाकुर ने पहला, वंशिका ने दूसरा, इशिता गुप्ता और अनतिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इन्होंने भी किया दमदार प्रदर्शन

आठ से दस साल आयुवर्ग में वर्तिक चौहान ने पहला, अपर्ष नेगी ने दूसरा, रूद्र और रियान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। काता दस से बारह वर्ष में आयूश चौहान प्रथम रहे, जबकि उमेश ठाकुर दूसरे, रितिक बांशटू और साहिल नेगेटा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

चैंपियनशिप के प्रबंध सचिव व अंतरराष्ट्रीय रैफरी कोच अजय ने बताया कि इस दस से बारह मई तक चलने वाली प्रतियोगिता के लिये नौ राज्यों हिमाचल, तमीलनाडू, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणां पंजाब चण्डीगढ़, दिल्ली, जम्मू कश्मीर जैसे राज्यों से छह से 37 साल तक के 450 के करीब खिलाड़ी आए हैं। इनमें दो सौ लड़कियां शामिल हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें