फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सुजानपुर पहुंची विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की शौर्य रथ यात्रा, हुआ भव्य स्वागत

Tue, 03 Oct 2023 02:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर(हमीरपुर)

सार

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री पंकज भारतीय ने बताया कि सुजानपुर शहर के ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में यह शौर्य रथ यात्रा पहुंची है। इससे पहले संकट मोचन हनुमान मंदिर भलेठ में भी इस यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
सुजानपुर में शौर्य रथ यात्रा का भव्य स्वागत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से 1 से 5 अक्तूबर तक निकली जा रही शौर्य रथ यात्रा मंगलवार को सुजानपुर शहर पहुंची। सुजानपुर पहुंचने पर इस रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री पंकज भारतीय ने बताया कि सुजानपुर शहर के ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में यह शौर्य रथ यात्रा पहुंची है। इससे पहले संकट मोचन हनुमान मंदिर भलेठ में भी इस यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम को समर्पित यह शौर्य रथ यात्रा सुजानपुर से होते हुए बगेड़ा में बनाए गए राम धाम पहुंचेगी और यहां से आगे प्रस्थान करते हुए समीरपुर और अवाहदेवी पहुंचेगी। पंकज ने कहा कि केंद्र सरकार ने भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य करवाकर देश के सनातनियों का मान सम्मान बढ़ाया है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। आने वाले नए वर्ष 2024 में भव्य राम मंदिर का लोकार्पण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और विधिवत इस भव्य राम मंदिर को जनता को समर्पित करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह पूरे देशवासियों के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है कि राम लला अयोध्या में विराजमान हो रहे हैं। इससे पहले शौर्य जागरण यात्रा मंगलवार सुबह संकट मोचन मंदिर भलेठ से निकलते हुए सुजानपुर मुरली मनोहर मंदिर पहुंची। यहां सैकड़ों लोगों ने भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया। भजन-कीर्तन का आयोजन करके नारी शक्ति ने भगवान श्रीराम को याद करते हुए जय श्रीराम के नारे लगाए। यह यात्रा सुजानपुर बस स्टैंड से होते हुए मुख्य बाजार में प्रवेश करके आगामी गंतव्य की ओर बढ़ गई।
विज्ञापन


इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह मंत्री पंकज भारतीय, जिला विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष नरेश कपिल, सुजानपुर परखंड अध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर, सुरेश रांगड़ा, प्रकाश सड़ियाल, वीरेंद्र ठाकुर, पंडित देवराज शर्मा सहित गणमान्य लोक उपस्थित रहे। यात्रा में शामिल लोगों को प्रसाद स्वरूप हलबा चने वितरित किए गए। इसके साथ-साथ लोगों को चाय-पान भी करवाया गया। भव्य शौर्य रथ यात्रा का भगवान राम भूमि बगेड़ा में बनाए गए अयोध्या राम धाम में भव्य स्वागत किया गया। पंचायत प्रधान रजनी बाला, पंचायत समिति अध्यक्ष अंजना ठाकुर सहित लोगों ने गर्मजोशी के साथ इस यात्रा का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें