भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद शांता कुमार ने नेपाल त्रासदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।
पत्र में शांता ने लिखा है कि त्रासदी आने के बाद नेपाल में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रहा राहत का काम सराहनीय है। नेपाल त्रासदी के पीड़ितों की मदद के लिए शांता ने भी अपनी ओर से एक लाख रुपये की सहायता राशि भेजी है।
दिल्ली से फोन पर अमर उजाला से बातचीत के दौरान शांता कुमार ने नेपाल त्रासदी में पीड़ितों की मदद के लिए हुए तेज राहत कार्य सराहनीय हैं।
उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में 30 अप्रैल को होने जा रही प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आ रहे हैं।
यह हिमाचल जैसे छोटे राज्य के लिए बड़ी बात है। अमित शाह अमूमन सभी राज्यों का दौरा कर रहे हैं। लेकिन, अल्प समय में ही हिमाचल जैसे छोटे राज्य को उन्होंने समय देकर उन्होंने सूबे को तवज्जो दी है।
यह खुशी की बात है। मेंबरशिप में हिमाचल ने अच्छा नाम बनाया है। इसके लिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। धर्मशाला में होने वाली बैठक को लेकर उनकी और शाह के बीच वार्ता अमूमन होती रहती है। वह धर्मशाला में होने वाली बैठक में 30 अप्रैल से पहले पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।