फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल को एक साथ मिलेगी केंद्रीय विवि और फोरलेन की सौगात: शांता कुमार

Fri, 30 Nov 2018 05:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ा जिले को दो बहु प्रतीक्षित योजनाओं की सौगात एक साथ मिलेगी। केंद्रीय विश्वविद्यालय और पठानकोट-मंडी फोरलेन की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखेंगे। इसके लिए 27 दिसंबर तक शेष रहती औपचारिकताओं को पूर्ण कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


यह बात धर्मशाला में कांगड़ा-चंबा के सांसद शांता कुुमार ने कही। उन्होंने कहा कि इन दोनों बहुत प्रतीक्षित परियोजनाओं का शिलान्यास एक साथ करवाया जाएगा। सांसद ने कहा कि वे जल्द राजधानी दिल्ली जा रहे हैं। वहां जाकर पीएम नरेंद्र मोदी से इस बारे में आग्रह करेंगे।

इसी दिन प्रदेश सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसे लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से धर्मशाला में उत्सव मनाने का आग्रह करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को फोरलेन की तमाम औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें