फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांत बोले- पांच प्रदेशों में जीत-हार के साथ मिलेगा कोरोना का प्रसाद

Tue, 20 Apr 2021 06:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा है कि कोरोना का कहर भयंकर हो रहा है। दुर्भाग्य से मंदिर और कुंभ भी कोरोना का प्रसाद देते रहे। पांच प्रदेशों के चुनाव में किसी को जीत मिलेगी और किसी को हार पर कोरोना का प्रसाद सबको मिलेगा। साथ ही उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और व राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी बधाई दी कि अब सभाओं में 500 लोग ही शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगले साल मार्च में पांच प्रदेशों और दिसंबर में दो प्रदेशों में चुनाव हैं। लिहाजा, उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि अगर चुनाव टाल न सके तो चुनाव में रैलियां बंद करें।

विज्ञापन


सरकार सभी राजनीतिक दलों को प्रमुख टीवी चैनलों पर समय दिलवाए। नेता भाषण करें, जनता घर पर सुने। इससे करोड़ों अरबों की बचत होगी। साथ ही कोरोना से भी सुरक्षित रहेंगे और भारत दुनिया को रास्ता दिखाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि कोरोना से बचने के लिए हर दिन योग, व्यायाम या सैर करें। यह न कर सकेें तो टीवी के सामने बैठकर एक घंटा जोगिंग जरूर करें। हर दिन एक चमच च्यवनप्राश और चाय की जगह एक बार आयुष काढ़ा पीएं। रात को सोने से पहले स्टीम भाप अवश्य लें। कोरोना आएगा नहीं, आएगा तो कुछ भी बिगाड़े बिना चला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें