फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ू लेकर फोटो खिंचवाने वालों पर भड़के शांता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को लेकर पूर्व सीएम व सांसद शांता कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने झाड़ू के साथ फोटो लेने वालों को सख्त हिदायत दी है। कांगड़ा चंबा लोकसभा क्षेत्र से सांसद शांता कुमार ने कहा कि अब स्वच्छता अभियान को लेकर झाड़ू लेकर समाचार पत्रों में फोटो छपवा कर काम नहीं चलेगा।
विज्ञापन


इसके लिए धरातल पर काम करना होगा। जनता जमीन पर काम चाहती है न कि नेताओं के भाषण और फोटो देखना। अब वह ऐसे कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगे जो सिर्फ अखबारों में फोटो खिंचवाने तक ही सीमित रहे। स्वच्छता मिशन उनका पहला कार्य है।

इसे प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने कांगड़ा संसदीय सीट की 975 पंचायतों को पत्र लिख कर कहा था कि जो पंचायत सभी पाठशालाओं और घरों में शौचालय बनाने का प्रमाण पत्र देगी, उसे वह सांसद निधि से विकास की योजना के लिए जल्द एक लाख की राशि देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

काम किया तो शांता देंगे बड़ा ईनाम

अब इसके चलते जिला चंबा की बनीखेत पंचायत ने अब तक पहला प्रमाण पत्र दिया है। लिहाजा, उन्होंने इस पंचायत को एक लाख रुपये मंजूर कर दिए है। इस पंचायत को इस दृष्टि से सबसे पहले यह काम करने के लिए वह पांच लाख का इनाम देंगे।

उन्होंने पंचायत को पांच लाख की योजनाएं भेजने को कहा है। उन्होंने लोकसभा क्षेत्र के पार्टी के कार्यकर्ताओं और सभी पंचायत प्रधानसों को 31 मार्च से पहले पहले यह काम पूरा करने का फिर से आग्रह किया है।

उन्होंने कांगड़ा -चंबा के उपायुक्तों को पत्र लिख कर इस बात पर खेद प्रकट किया है कि दो साल पहले लोकसभा क्षेत्र 137 पंचायतों को निर्मल पंचायतें घोषित किया कर 50 हजार से एक लाख रुपये तक इनाम और राष्ट्रपति से उन्हें प्रमाण पत्र दिलवाया था। लेकिन, उन पंचायतों से भी अभी उन्हें कोई प्रमाण पत्र नहीं मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें