फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'देशद्रोहियों को दो काला पानी की सजा, बने खास जेल'

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार ने कहा कि हाल ही में पठानकोट में हुआ आतंकी हमला दुर्भाग्यपूर्ण है। आतंकी हमले के गद्दारों को काले पानी की सजा दी जानी चाहिए। इनके लिए जेल अंडेमान निकोबार के काला पानी में बनानी चाहिए। सजा के रूप में उन्हें जीवन भर वहीं रखना चाहिए।
विज्ञापन


शांता कुमार लायंस क्लब धर्मशाला में एबीवीपी के अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन कार्यक्रम के दौरान युवाओं को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद केंद्रीय श्रम मंत्री की ओर से कथित रूप से मानव संसाधन मंत्री को पत्र लिखने के बाद हैदराबाद विश्वविद्यालय के पीएचडी स्कॉलर दलित छात्र रोहित के आत्महत्या मामले में देश भर में मचे बवाल पर शांता कुमार ने कहा कि भारत सरकार इस केस में जांच कर रही है।

धर्मशाला में एबीवीपी के कार्यक्रम के दौरान शांता कुमार से मीडिया ने प्रश्न पूछा कि रोहित आत्महत्या मामले में कथित रूप से एबीवीपी के कहने पर क्या केंद्रीय श्रम मंत्री भंडारू की ओर से मानव संसाधन मंत्री को पत्र लिखना सही था। क्या केंद्रीय मंत्री का छात्र राजनीति में दखल उचित है। इस पर शांता कुमार ने कहा कि इस मामले में अभी तक पूरे तथ्य और साक्ष्य सामने नहीं आए हैं। भारत सरकार इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन

वार्ता स्थगित है तो भारत-पाक मैच का क्या मतलब?

शांता कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार कोमा में है। मेरी शालीनता की परिभाषा नहीं बदली है बल्कि समझने वालों की समझने की शक्ति कम हो गई है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगे हैं। सीएम सिर्फ अपनी पैरवी करने और कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं। हिमाचल सरकार के आधे नेता मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को बचाने में लगे हैं।

वार्ता स्थगित है तो भारत-पाक मैच का क्या मतलब। शांता कुमार ने कहा कि क्रिकेट एक अच्छा खेल है। मैं इसका विरोधी नहीं हूं। लेकिन, हाल ही में पठानकोट में हुए आतंकी हमले के शहीद देवभूमि हिमाचल के हैं। अभी जख्म हरे हैं। ऐसे में 19 मार्च को धर्मशाला में भारत और पाकिस्तान के बीच टी 20 वर्ल्ड कप का क्रिकेट मैच नहीं होना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें