फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के बाद अब इस भाजपा नेता ने बांधे नीतिश की तारीफों के पुल

Sat, 07 Jan 2017 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर(कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद शांता कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की तारीफ की है। उन्होंने नीतिश के राष्ट्रीय गठबंधन अलग होने के दुर्भाग्य पूर्ण बताया है। उन्होंने साफ कहा है कि नीतिश की असली जगह भाजपा वाले राष्ट्रीय गठनबंधन में है।
विज्ञापन


वह (नीतिश) इस समय मजबूरी के बंधन में फंसे है। उन्होंने नीतिश को साहसी नेता बताया है। साथ ही शांता ने मोदी और नीतिश की नीतियों को देश हित के लिए बताया है। शांता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नोटबंदी का ऐतिहासिक फैसला भ्रष्टाचार पर साहसिक प्रहार है तो नीतिश का शराबबंदी से गरीब घरों को बचाने का प्रहार है।

नितिश कुमार का राष्ट्रीय गठबंधन से जुदा होना दुर्भाग्यपूर्ण था। इस संबंध में उन्होंने उस समय अपने नेताओं (भाजपा) से बात की थी। निवेदन किया था कि बातचीत से समस्या का समाधान निकाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांता बोले, मजबूरी में फंसे हैं नीतिश

उन्होंने कहा संसद में साथ रहने और बिहार का प्रभारी होने के कारण वह नीतिश कुमार को अच्छी तरह से जानते हैं। वह दावे से कहते हैं कि नीतिश एक अच्छे प्रशासक और साहसी नेता हैं। लिहाजा, उनका सही स्थान राष्ट्रीय गठबंधन में है। इस समय वह वहां पर मजबूरी में फंसे है। अब इतिहास ने उन्हें एक और मौका दिया है।

उन्हें नोटबंदी और शराबबंदी की इस जुगल बंदी में शामिल हो जाना चाहिए। शांता के ब्यान से साफ है कि वह चाहते हैं कि नीतिश कुमार भाजपा गठबंधन में शामिल हो जाएं, जबकि पीएम मोदी के बिहार दौरे में की गई मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की तारीफ से उनका गठबंधन में लौटने की अटकलें शुरु हो गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें