फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद कैंटीन में सब्सिडी बंद, रंग लाई शांता की मुहिम

Fri, 01 Jan 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
संसद में चल रही कैंटीन की सब्सिडी बंद करने को लेकर चलाई सांसद शांता कुमार की मुहिम आखिर रंग लाई है। शांता कुमार ने लोकसभा अध्यक्ष को जून माह में पत्र लिखकर संसद कैंटीन में सब्सिडी बंद करने को पत्र लिखा था।
विज्ञापन


लिहाजा, अब संसद की कैंटीन में सांसदों को खाने-पीने में मिलने वाली सब्सिडी खत्म हो गई है। इससे अब 14 करोड़ की वार्षिक बचत हो सकती है। लोकसभा अध्यक्ष के इस फैसले पर सांसद शांता ने आभार जताया है।

उन्होंने लोकसभा को लिखे अपने पत्र में कहा था कि संसद की कैंटीन में सांसदों को सब्सिडी पर खाने-पीने की वस्तुएं उपलब्ध करवाना एक अविवेकपूर्ण निर्णय था। इस पर शीघ्र विचार करना अनिवार्य है।
विज्ञापन


कहा था कि सांसदों को संसद कैंटीन में मिलने वाली सब्सिडी खत्म की जाए तो हर साल 14 करोड़ की बचत हो सकती है। यही नहीं, उन्होंने यह भी कहा था कि अधिकांश सांसद खान पान में सक्षम हैं तो सब्सिडी क्यों। सांसदों को मिलने वाली सब्सिडी के कारण आलोचना भी सहनी पड़ रही है। इसे एकदम रोका जाना चाहिए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें