फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांता ने दी वीरभद्र को खुली चुनौती

Fri, 04 Apr 2014 08:29 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा-चंबा के भाजपा प्रत्याशी शांता कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल पर धर्मशाला स्टेडियम मामले में मुकदमा चलाए जाने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की आलोचना की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनावी समय में सरकार विपक्षी नेता पर मुकदमे चलाने की जल्दबाजी कर रही है, जो उसे महंगी पड़ने वाली है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह जैसे वरिष्ठ नेता से इस तरह की हड़बड़ाहट की उम्मीद नहीं थी।

शांता ने कहा कि अभियोजन की मंजूरी में सरकार कई जरूरी मामले तो महीनों लटकाए रखी है, मगर विपक्ष को कुचलने के लिए कुछ ही घंटों में राज्यपाल से अभियोजन की मंजूरी लेना शर्मनाक बात है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह किसी पर कानूनी कार्रवाई का विरोध नहीं करते, मगर इस तरह राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि सरकार पहले भी रातोरात कैबिनेट में फैसला लेकर गलत तरीके से स्टेडियम पर कब्जा करने के मामले में फजीहत करवा चुकी है।

इसके बावजूद इस तरह की हरकत से कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होने वाला, बल्कि इससे हमीरपुर में भाजपा के वोट और बढ़ेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बार का आम चुनाव किसी मुद्दे के बजाय व्यक्तिगत आक्षेपों पर लड़ा जा रहा है।

उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जहां देश की सेना के पास गोलाबारूद नहीं है और शत्रु देश चीन बार-बार आंखें दिखा रहा है, मगर कोई भी पार्टी इस पर बहस ही नहीं कर रही।

जबकि यह बात भी सामने आ चुकी है कि युद्ध होने पर भारत का गोलाबारूद 20 दिन से ज्यादा नहीं चलने वाला है। उन्होंने कहा कि इसी तरह कई मुद्दे व्यक्तिगत लांछनों में दब गए हैं।

मीडिया भी इस मामले पर गंभीर नहीं है। चरचाओं में कुछ और ही मुद्दे छाए हुए हैं। शांता कुमार ने कहा कि भाजपा इन सभी मुद्दों को ध्यान में रख कर विद्वानों की मदद से अपना चुनाव घोषणा पत्र तैयार कर रही है। इतना ही नहीं लोस क्षेत्र स्तर पर भी अलग घोषणा पत्र बन रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें