फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरते ही कार में लगी आग, शिक्षक दंपति की मौत

Fri, 09 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ के सनौरा-नेरीपुल मार्ग पर धरोली के समीप दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षक दंपति की मौत हो गई। दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। हादसा इतना भयानक था कि ऑल्टो कार के खाई में लुढ़कते ही इसमें आग लग गई। गहरी खाई से धुआं उठते देख लोगों को हादसे की खबर लगी। 
विज्ञापन


हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के मुताबिक सनौरा-नेरीपुल पर धरोली के पास वीरवार सुबह एक ऑल्टो कार करीब डेढ़ सौ फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में सोलन जिले की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शमरोड (नौणी) में प्रधानाचार्य डॉ. परसराम (57) और उनकी जेबीटी पत्नी संगीता (50) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। संगीता करगाणू स्कूल में जेबीटी पद पर तैनात थीं। 

हादसे में कार (एचपी 14-1594) में सवार दो अन्य महिलाओं में मृतक परसराम की भाभी वनीता देवी और बहन रेवती ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग कोटी पधोग में अपनी भतीजी के अंतिम संस्कार में जा रहे थे। चंडीगढ़ से शव वाहन के साथ लौटते वक्त उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इसमें आग लग गई।
विज्ञापन


इससे मृतक परसराम चौहान भी झुलस गए। उधर, डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि राजगढ़ सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। एसडीएम एसडी नेगी ने प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की फौरी सहायता अस्पताल जाकर दी।

मृतक डा. परसराम चौहान कई वर्षों तक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ में सेवाएं दे चुके हैं। कुछ माह पूर्व ही उनका स्थानांतरण सोलन के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शमरोड़ (नौणी) हुआ था। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय स्कूल के अलावा आसपास स्कूलों के अध्यापक सिविल अस्पताल पहुंचे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें