फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसेज इंडिया इवेंट में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी शैफाली

Wed, 18 Jul 2018 11:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

चेन्नई में होने वाले मिसेज इंडिया के मेन इवेंट में मंडी की शैफाली शर्मा हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी। इवेंट का आयोजन 26 से 31 जुलाई तक होगा। हाल ही कसौली में आयोजित मिसेज इंडिया हिमाचल-2018 प्रतियोगिता के मेन इवेंट में शैफाली ने खिताब अपने नाम किया था।

विज्ञापन


वह चौंतड़ा की रहने वाली हैं। मंडी के खलियार में उनके मायके हैं। शैफाली पेशे से स्टाफ नर्स हैं, लेकिन प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी। वे चेन्नई में जॉब करती थी। वहीं चेन्नई में होने वाली इस प्रतियोगिता में शैफाली हिमाचल और मंडी की पांरपरिक वेशभूषा में नजर आएंगी।

 

यदि वे इस प्रतियोगिता में जीत जाती हैैं तो वे मिसेज एशिया प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी। उन्होंने जमा दो तक की पढ़ाई कन्या स्कूल मंडी से की है। इसके बाद चंडीगढ़ से जीएनएम की पढ़ाई की है।

 

इन दिनों वे स्कूलों में जाकर बच्चों को नशा न करने को लेकर जागरूक कर रही हैं। अमर उजाला से विशेष बातचीत में शैफाली शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता में वे हिमाचली वेशभूषा में नजर आएंगी। प्रतियोगिता के लिए तैयारी पूरी कर ली है। 

विज्ञापन

बलद्वाड़ा की भानु प्रिया भी देंगी टक्कर

 चेन्नई में होने वाले मिसेज इंडिया के मेन इवेंट में बलद्वाड़ा की भानुप्रिया भी मुकाबले में हैं। कसौली में आयोजित प्रतियोगिता में वे सैकेंड रनरअप रही थीं। फर्स्ट और फर्स्ट रनरअप को इस इवेंट में हिस्सा लेना था, लेकिन फर्स्ट रनरअप के इस

प्रतियोगिता में हिस्सा ला लेने के निर्णय के बाद अब सैकेंड रनरअप भानुप्रिया को मौका मिला है। भानुप्रिया के पिता ललित शर्मा अध्यापक थे और मां मीना कुमार गृहिणी हैं।

भानुप्रिया ने कहा कि उन्हें इस इवेंट को लेकर कई टास्क मिले हैं, जिसे पूरा करने में वे प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने टैलेंट के दम पर इस स्पर्धा को जीतने की कोशिश करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें