फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रनवे दीवा-2017 के सेमीफाइनल में पहुंची हिमाचल की ये मॉडल

Fri, 25 Nov 2016 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडलिंग की दुनिया में सिरमौर जिले की युवती ने धाक जमाई है। उत्तराखंड विश्वविद्यालय से वकालत की पढ़ाई कर रहीं नाहन की शबाना शेख ने रनवे दीवा - 2017 प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। गोवा में दस प्रतिभागी मॉडलों के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन


इसके बाद मुंबई में खिताबी जंग होगी।एनसीएफआई और दून फैशन जोन के तत्वावधान में देहरादून में हाल ही में हुई रनवे दीवा-2017 प्रतियोगिता में नाहन की शबाना शेख ने मिस इंडिया रनवे डियूज में जगह बना ली है। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के 40 युवक और 40 युवतियों ने भाग लिया था।

इनमें से दस-दस का चयन किया गया। चयनित प्रतिभागियों को गोवा में होने वाले सेमीफाइनल में हिस्सा लेने का अवसर पर मिलेगा। शबाना ने बताया कि गोवा में सात दिन तक वह विभिन्न कैटेगिरी की स्पर्धा में भाग लेंगी। इसके बाद जनवरी में मुंबई में प्रतियोगिता का फाइनल होगा।
विज्ञापन


पिता शकील अहमद शेख पेश से वकील हैं। वकालत करने के लिए बेटी को उत्तराखंड भेजा है। शकील अहमद के अनुसार उनकी बेटी को बचपन से ही मॉडलिंग का शौक था। उसके भाई ने भी उसका इसमें मार्गदर्शन किया। लिहाजा, वह इस मुकाम तक पहुंची। बेटी की इस कामयाबी पर उन्हें नाज है।

एलबम में भी की मॉडलिंग
शिवाना ने बॉडीगार्ड टू नाइट नामक एलबम में भी मॉडलिंग की है। जनवरी में रिलीज होने वाली वीडियो एलबम का पोस्टर जारी कर दिया गया है। शबाना कहती हैं कि इसमें वह मुख्य किरदार निभा रही हैं। अभिनय कुमार के निर्देशन में इस एलबम की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है। जल्द इसे लांच किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें