आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एसएफआई की कोटशेरा कॉलेज इकाई ने चौड़ा मैदान में एसएफआई कार्यकर्ताओं पर बीते दिन हुए हमले के विरोध में बुधवार को परिसर में प्रदर्शन किया।
एसएफआई की कोटशेरा इकाई के सह सचिव कामरेड पवन ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया। कहा कि इस घटना में शामिल एबीवीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि हमले में एसएफआई के जिला अध्यक्ष, कैंपस सचिव समेत 4 अन्य कार्यकर्ता घायल हुए हैं। जोधपुर की नाबालिग से दुष्कर्म और मणिपुर हिंसा मामले को लेकर एसएफआई द्वारा शुरू किए धरने बौखलाकर एबीवीपी कार्यकर्ता अब परिसरों में हिंसा का माहौल बनाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कॉलेज और पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस तरह से हिंसा फैलाने वाले एबीवीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उन्हें गिरफ्तार करें।
विज्ञापन
एबीवीपी ने शहीदों को किया याद
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विश्वविद्यालय इकाई ने कारगिल विजय दिवस पर वीर जवानों की वीरता और उनकी शहादत को यदि किया। इस कार्यक्रम में इकाई अध्यक्ष करण भटनागर सहित अन्य पदाधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। करण ने कहा कि करगिल विजय दिवस भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी और वीरता को सम्मान देने तथा स्मरण करने का एक अवसर है।