फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को पीटने वाले विधायक पर कड़ी कार्रवाई करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएफआई की छात्रा उपसमिति की मांग, सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे को सिद्ध करे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। धर्मशाला के विधायक द्वारा अपनी पत्नी से की मारपीट की घटना की एसएफआई ने कड़ी निंदा की है। एसएफआई की राज्य छात्रा उपसमिति ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उपसमिति की संयोजक नेहा ठाकुर और रिंपल चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार को महिला अधिकारी की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में घरेलू हिंसा के मामलों में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन

विधायक द्वारा अपनी पत्नी के साथ मारपीट करना घटिया मानसिकता को दर्शाता है। प्रदेश सरकार की जिम्मेवारी बनती है कि इस घटना में कड़ी कार्रवाई की जाए। नेहा ने कहा कि विधायक के खिलाफ लगे आरोपों की जांच कर महिला अधिकारी को न्याय दिलवाया जाए। सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अपने नारे को सत्यापित करें। विधायक को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें