फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्सटॉर्शन: आपत्तिजनक वीडियो से हो रही ब्लैकमेलिंग, दो दिन में डेढ़ दर्जन शिकायतें

Mon, 09 Oct 2023 12:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

शातिर कभी खुद को दिल्ली पुलिस बताकर धमकाते हैं तो कभी मामला रफा-दफा करने की एवज में धनराशि की मांग पीड़िता के लिए करते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी जिले में सेक्सटॉर्शन (आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शातिर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पीड़ित लोगों को ब्लैकमेल कर रहे हैं और वीडियो दोस्तों और रिश्तेदारों को न भेजने की एवज में धनराशि की मांग कर रहे हैं। इसी तरह की शिकायतें मंडी साइबर पुलिस थाना के पास पहुंची हैं।  शातिरों के बढ़ते दबाव के बाद दो दिन में करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने थाने में शिकायतें दर्ज करवाई हैं।

विज्ञापन


मंडी साइबर पुलिस थाना ने इस तरह की घटना होने पर धनराशि न देने की अपील की है। इसके साथ किसी भी तरह की रिझाने वाली सोशल मीडिया चैट को दरकिनार करने को कहा है। मंडी साइबर पुलिस थाना में पहुंची शिकायतों में पीड़ित लोगों ने धनराशि तो शातिरों को नहीं दी, लेकिन शातिरों के दबाव से लोग परेशान हो गए। शातिर कभी खुद को दिल्ली पुलिस बताकर धमकाते हैं तो कभी मामला रफा-दफा करने की एवज में धनराशि की मांग पीड़िता के लिए करते हैं।

दरअसल यह पूरा खेल सोशल मीडिया से शुरू होता है। यहां लड़की की फेक प्रोफाइल से चैट करते हुए वीडियो कॉल तक पहुंचते हैं। उनके झांसे में आए लोग भी वीडियो कॉल कर बिना कपड़े पहने लड़की को देखकर उसकी कही बातों को फोलो करने लगते हैं। इसके बाद चंद मिनट बाद ही शिकार हुए व्यक्ति को उसका वीडियो सोशल मीडिया पर भेजा जाता है। बस यहीं से ठगी का असली खेल शुरू होता है।
विज्ञापन


शातिर वीडियो दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजने की बात कहते हुए धनराशि भेजने की बात कहते हैं। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के नाम पर भी शातिर फोन करना शुरू कर देते हैं। जो कि लड़की के साथ गलत हरकतें करने के आरोप में गिरफ्तारी की बात कहते हैं। डरे लोग कई बार मांगी हुई धनराशि भी भेज देते हैं, जबकि यह पूरा खेल ठगी से जुड़ा हुआ है। सेक्सटॉर्शन एक तरह का साइबर अपराध है। इसमें वीडियो कॉल, फोन या वेबकैम से किसी की निजी गतिविधियों या तस्वीरों को रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल किया जाता है।

सेक्सटॉर्शन की शिकायतें मिली हैं। इस तरह की घटना होने पर डरे नहीं, बल्कि कोई धनराशि नहीं दें। कोशिश करें कि इस तरह के झांसे में कोई न आएं। शातिर लोग ठगी के लिए ही इस तरह का खेल खेलते हैं। - मनमोहन सिंह, एएसपी, मंडी साइबर पुलिस सेल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें