फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: इंदौरा में सजेगा भारोत्तोलन का राष्ट्रीय मंच, मीराबाई चानू समेत दिग्गज वेटलिफ्टर दिखाएंगी दम

Thu, 10 Sep 2026 07:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

 जनवरी 2027 में कांगड़ा के इंदौरा में राष्ट्रीय सीनियर-जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी हिमाचल को मिली है।  चैंपियनशिप में देशभर से सीनियर और जूनियर वर्ग के भारोत्तोलक हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
मीराबाई चानू। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल की धरती एक बार फिर देशभर के भारोत्तोलकों के दमखम की गवाह बनने जा रही है। जनवरी 2027 में कांगड़ा के इंदौरा में राष्ट्रीय सीनियर-जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी हिमाचल को मिली है। चैंपियनशिप में देशभर से सीनियर और जूनियर वर्ग के भारोत्तोलक हिस्सा लेंगे। वहीं, ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों के भी प्रतियोगिता में उतरने की उम्मीद है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर की इस चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभाशाली भारोत्तोलक पहुंचेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके खिलाड़ियों की मौजूदगी से इंदौरा में होने वाले मुकाबलों का रोमांच और स्तर दोनों बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की अंतिम सूची आयोजन के नजदीक तय होगी।

इंदौरा में चैंपियनशिप के आयोजन से हिमाचल के उभरते भारोत्तोलकों को भी राष्ट्रीय स्तर का बड़ा मंच मिलेगा। प्रदेश के युवा खिलाड़ी देश के शीर्ष भारोत्तोलकों को करीब से देखने के साथ उनकी तकनीक और खेल से सीख सकेंगे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर चयनकर्ताओं और खेल विशेषज्ञों की भी नजर रहेगी।
विज्ञापन


भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सीनियर-जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप की मेजबानी हिमाचल के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में देश के प्रमुख भारोत्तोलकों को शामिल करने का प्रयास रहेगा। मीराबाई चानू समेत दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी और हिमाचल में भारोत्तोलन को नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें