फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को सात साल की कठोर कैद, तीन लाख मुआवजा देने के आदेश

Wed, 27 Mar 2024 12:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

बिलासपुर जिला और सत्र न्यायाधीश कंवर चिराग भानू सिंह की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी पिता को 7 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला और सत्र न्यायाधीश कंवर चिराग भानू सिंह की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी पिता को 7 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रुपये आर्थिक दंड जुर्माना और पीड़िता को 3 लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश दिए हैं। जुर्माना की रकम भी पीड़िता को ही देने के आदेश हुए हैं। जिला न्यायवादी चंद्रशेखर भाटिया ने बताया कि 13 वर्षीय पीड़िता ने 15 अगस्त, 2020 थाना में शिकायत दी थी कि इसका पिता सलीम हुसैन जो बिलासपुर में काम करता था, सुबह 10 बजे इसकी मां से लड़ाई करके घर से निकल गया।

विज्ञापन


इसका भाई भी काम पर चला गया। 11 बजे जब वह क्वार्टर में अकेली थी तो पिता वहां पर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता और दोषी का मेडिकल कराया गया। जांच के बाद मामला अदालत में पेश किया गया। अभियोजन पक्ष ने 26 गवाह पेश किए। दोषी अपने पक्ष में कोई भी गवाह पेश नहीं किया। अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद दोषी को पॉस्को की धारा नौ में 7 साल के कठोर कारावास की सजा और जुर्माना अदा करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें