फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सेप्टिक टैंक में गिरने से सात वर्षीय बच्चे की मौत, फोरलेन का कार्य कर रही कंपनी पर केस

Wed, 03 Jan 2024 06:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डाॅ. आकृति शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। निर्माण कार्य कर रही कंपनी के खिलाफ परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
बच्चे की मौत(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला-मटौर फोरलेन निर्माण कार्य में लापरवाही के चलते सात वर्षीय बच्चे की सेप्टिक टैंक में गिरने से मौत हो गई है। मामले में सदर थाना में निर्माण कार्य कर रही कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हमीरपुर के नेरी के पास खग्गल में यह हादसा हुआ है। यहां पर एक सेप्टिक टैंक निर्माण कार्य की जद में आया था। इसका ढक्कन निर्माण कार्य कर रही कंपनी ने खुला छोड़ दिया था। इस टैंक में गिरने से बच्चे की मौत हुई है।

विज्ञापन


मृतक बच्चे के पिता अमन शर्मा पुत्र रूप लाल निवासी गांव खग्गल की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में अमन शर्मा ने कहा कि सेप्टिक टैंक को फोरलेन निर्माण कार्य के चलते लापरवाही से खुला रखा गया है। इससे बच्चे की टैंक में गिरने से मौत हो गई है। बच्चे के सेप्टिक टैंक में गिरने के बाद उसे निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद बच्चे के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डाॅ. आकृति शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। निर्माण कार्य कर रही कंपनी के खिलाफ परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें