यहां कुछ बच्चे नहा रहे थे। उन्हें खड्ड में नहाता देखकर विश्व भी कपड़े उतारकर नहाने चला गया। इस बीच गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। इस दौरान अन्य बच्चों ने शोर मचाया।
इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से विश्व को पानी से निकाला गया और बेसुध हालत में सिविल अस्पताल चुवाड़ी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एसपी चंबा डॉ मोनिका ने बताया कि खड्ड में डूबने से सात वर्षीय बालक की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।