फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में अपनी ही बिजली से रोशन होंगे सात पुलिस थाने

Sat, 11 Jan 2020 12:38 PM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के सात पुलिस थाने अपनी ही बिजली से रोशन होंगे। इन थानों की छतों पर दो किलोवाट के ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम लगेंगे, जो इन थानों को रोशन करेंगे। जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग प्रदेश के सात पुलिस थानों में सोलर सिस्टम स्थापित करेगा। इस दौरान हर थाने पर दो किलोवाट के ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम लगाए जाएंगे, ताकि पूरे थाने को सोलर ऊर्जा से रोशन किया जा सके। 

विज्ञापन


पुलिस विभाग के अनुसार इन थानों में जिला कांगड़ा का पुलिस थाना डमटाल, कुल्लू का सैंज और पतलीकूहल, मंडी का हटली, शिमला का देहा, सिरमौर का पुरुवाला और जिला सोलन का कुनिहार थाना शामिल हैं। इन सोलर सिस्टम के साथ हर थाने में दो 200 एएच क्षमता वाली सोलर बैटरियां लगेंगी, जिनसे सात से आठ घंटे तक का बिजली बैकअप मिलेगा। इसके चलते हर थाने में कम से कम चार कंप्यूटर, एक प्रिंटर और चार एलईडी बल्ब जल सकेंगे। 

प्रदेश के सात पुलिस थानों पर सोलर पैनल लगेंगे। इनमें कुल्लू के दो और कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिला शामिल हैं। - अशोक तिवारी, एडीजीपी (सीआईडी)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें