फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौंग बांध क्षेत्र में बर्ड फ्लू से सात और प्रवासी पक्षियों की मौत

Wed, 20 Jan 2021 07:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
पौंग झील क्षेत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित पौंग बांध क्षेत्र में बर्ड फ्लू के 24वें दिन सात और विभिन्न प्रजातियों के प्रवासी पक्षियों के अवशेष मिले। वन्य प्राणी विंग की प्रधान मुख्य अरण्यपाल अर्चना शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। पौंग बांध क्षेत्र में सक्रिय वन्य जीव विंग की ने इनका सुरक्षित व वैज्ञानिक ढंग से निपटान कर दिया। पौंग बांध वन्य जीव अभयारण्य में अब तक कुल 4953 प्रवासी पक्षियों की मौत हो चुकी है। बुधवार को पौंग बांध अभयारण्य की धमेटा रेंज में एक भी मृत पक्षी नहीं मिला।

विज्ञापन


बर्ड फ्लू से कांगड़ा में बगुले की मौत 
पौंग बांध के साथ लगते क्षेत्र में बुधवार को एक बगुले की मौत हो गई। पशुपालन विभाग की टीम ने इसका सुरक्षित एवं वैज्ञानिक ढंग से निपटा दिया। कांगड़ा जिले में अब स्थानीय पक्षियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर अब 204 पहुंच गया है। इसकी पुष्टि पशुपालन विभाग के जिला कांगड़ा के उप निदेशक डॉ. संजीव धीमान ने की है। उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू से मरने वाले पक्षियों की रिपोर्ट मिलते ही उन्हें सुरक्षित एवं वैज्ञानिक ढंग से निपटा दिया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द बर्ड फ्लू पर काबू पाया जा सके।


पालमपुर के कंडी ब्रिज में मृत कौवा मिलने से दहशत
 पालमपुर के कंडी ब्रिज के पास एक कौवे के मृत पाए जाने पर लोगों में हड़कंप मच गया। इससे लोगों में बर्ड फ्लू को लेकर भी भय फैलने लगा। हालांकि, कौवे के मरने के कारण कई हो सकते हैं, लेकिन आजकल पौंगबांध में बर्ड फ्लू से मर रहे पक्षियों को देख लोग सकते में आ गए हैं। पालमपुर इलाके में फिलहाल अभी तक बर्ड फ्लू के बाद यह पहला मृत कौवा पाया गया है। इसका पता चलते ही प्रशासन वन विभाग को इसे दफनाने के आदेश दिए थे। उधर, एसडीएम पालमपुर धर्मेश रमोत्रा ने कहा कि पालमपुर के कंडी में न्यूगल खड्ड के पास एक कौआ मृत पाए जाने के सूचना मिली थी। इस पर उन्होंने वन विभाग को सूचित कर दिया। मृत कौवे को नियमों के तहत दफना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें